भारत का रहनेवाला हूँ / Hai Preet Jahan Ki Reet Sada Lyrics in Hindi

भारत का रहनेवाला हूँ / Hai Preet Jahan Ki Reet Sada Lyrics in Hindi

Hai Preet Jahan Ki Reet Sada Lyrics in Hindi – ‘Bharat Ka Rehnewala Hoon’ is a deshbhakti song from movie ‘Puran Aur Pachhim’. This song is sung by Mahendra Kapoor. Lyrics of Hai Preet Jahan Ki Reet Sada song are written by Indeevar. Music is given by Kalyanji-Anandji and label is Saregama Music.


  • Song – Bharat Ka Rehnewala Hoon
  • Movie – Purab Aur Pachhim
  • Singer – Mahendra Kapoor
  • Lyrics – Indeevar
  • Music – Kalyanji-Anandji
  • Label – Saregama Music


Hai Preet Jahan Ki Reet Sada Lyrics in Hindi

जब ज़ीरो दिया मेरे भारत ने

भारत ने मेरे भारत ने

दुनिया को तब गिनती आयी

तारों की भाषा भारत ने

दुनिया को पहले सिखलायी

देता ना दशमलव भारत तो

यूँ चाँद पे जाना मुश्किल था


धरती और चाँद की दूरी का

अंदाज़ा लगाना मुश्किल था

सभ्यता जहाँ पहले आयी

सभ्यता जहाँ पहले आयी

पहले जनमी है जहाँ पे कला

अपना भारत वो भारत है

जिसके पीछे संसार चला


संसार चला और आगे बढ़ा

यूँ आगे बढ़ा, बढ़ता ही गया

भगवान करे ये और बढ़े

बढ़ता ही रहे और फूले-फले

बढ़ता ही रहे और फूले-फले


चुप क्यूँ हो गए?

और सुनाओ


हम्म हम्म, हम्म हम्म

हो हो हो हो

है प्रीत जहाँ की रीत सदा


है प्रीत जहाँ की रीत सदा

है प्रीत जहाँ की रीत सदा

मैं गीत वहाँ के गाता हूँ

भारत का रहने वाला हूँ

भारत की बात सुनाता हूँ

है प्रीत जहाँ की रीत सदा


काले-गोरे का भेद नहीं

हर दिल से हमारा नाता है

कुछ और ना आता हो हमको

हमें प्यार निभाना आता है


जिसे मान चुकी सारी दुनिया

हो जिसे मान चुकी सारी दुनिया

मैं बात

मैं बात वो ही दोहराता हूँ

भारत का रहने वाला हूँ

भारत की बात सुनाता हूँ

है प्रीत जहाँ की रीत सदा


जीते हो किसी ने देश तो क्या

हमने तो दिलों को जीता है

जहाँ राम अभी तक है नर में

नारी में अभी तक सीता है


इतने पावन हैं लोग जहाँ

हो इतने पावन हैं लोग जहाँ

मैं नित-नित

मैं नित-नित शीश झुकाता हूँ

भारत का रहने वाला हूँ

भारत की बात सुनाता हूँ


इतनी ममता नदियों को भी

जहाँ माता कह के बुलाते हैं

इतना आदर इन्सान तो क्या

पत्थर भी पूजे जाते हैं

 

उस धरती पे मैंने जनम लिया

हो उस धरती पे मैंने जनम लिया

ये सोच

ये सोच के मैं इतराता हूँ

भारत का रहने वाला हूँ

भारत की बात सुनाता हूँ

है प्रीत जहाँ की रीत सदा


हो हो हो हो

हो हो हो हो

हो हो हो हो

हो हो हो हो


 Hai Preet Jahan Ki Reet Sada Lyrics in Hindi

Previous Post Next Post